सरकार की नई गाइडलाइंस:12 साल से बड़े बच्चों को जरूर पहनाएं मास्क, 18 साल से कम उम्र में स्टेरॉयड्स से इलाज नहीं

उज्जैन समाचार – About Ujjain

सरकार की नई गाइडलाइंस:12 साल से बड़े बच्चों को जरूर पहनाएं मास्क, 18 साल से कम उम्र में स्टेरॉयड्स से इलाज नहीं
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 21 Jan 2022

सरकार की नई गाइडलाइंस:12 साल से बड़े बच्चों को जरूर पहनाएं मास्क, 18 साल से कम उम्र में स्टेरॉयड्स से इलाज नहीं

मंत्रालय ने साफतौर पर कहा है कि 5 साल से छोटे बच्चों को मास्क पहनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों को हर हाल में व्यस्कों की तरह ही मास्क पहनना चाहिए।

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

सरकार की नई गाइडलाइंस:12 साल से बड़े बच्चों को जरूर पहनाएं मास्क, 18 साल से कम उम्र में स्टेरॉयड्स से इलाज नहीं

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगातार मास्क लगाने के कारण बॉडी पर साइड इफेक्ट्स पर चर्चाओं के बीच केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस में खासतौर पर बच्चों के मास्क प्रोटोकॉल को स्पष्ट किया है। साथ ही उनके कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने पर किए जाने वाले इलाज का प्रोटोकॉल भी बता दिया है।

मंत्रालय ने साफतौर पर कहा है कि 5 साल से छोटे बच्चों को मास्क पहनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों को हर हाल में व्यस्कों की तरह ही मास्क पहनना चाहिए। साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि 18 साल से कम उम्र वाले किसी भी बच्चे या किशोर का इलाज करने के दौरान उन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी नहीं दिए जाएंगे।

यह है नई गाइडलाइंस में मास्क प्रोटोकॉल

5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों को मास्क नहीं पहनाना चाहिए।
6 से 11 साल तक की उम्र के बच्चों को मास्क पहनाया जा सकता है।
ऐसे बच्चों को मास्क पहनाना है या नहीं ये पेरेंट्स जरूरत के हिसाब से तय करेंगे।
12 साल से बड़ी उम्र के बच्चों को व्यस्कों की तरह ही मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
बच्चों के इलाज के लिए में इस्तेमाल न हों स्टेरॉयड्स
मंत्रालय ने कहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ी है, लेकिन इसके कारण गंभीर बीमार होने वालों की संख्या बेहद कम है। मंत्रालय के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के बच्चों की कोरोना संक्रमण के कारण कितनी भी गंभीर हालत क्यों न हो, उन्हें किसी भी तरह का एंटीवायरल स्टेरॉयड या मोनोक्लोनल एंटीबॉडी नहीं दिया जाना चाहिए। खासतौर पर बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करने की सलाह दी है

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। भस्म आरती सुबह 4:00 बजे होती है जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है।
महाकाल लोक में 108 स्तंभ, 52 प्रतिमाएं, रुद्र सागर झील का सौंदर्यीकरण, शिव पुराण की कथाओं के दृश्य और भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं।
AboutUjjain.co.in पर उज्जैन के पर्यटन स्थल, मंदिर, लाइव दर्शन, महाकाल लोक, कुंभ मेला और स्थानीय समाचार की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets