News in Hindi - About Ujjain

महाशिवरात्रि पर अयोध्या सी दमकेगी महाकाल की नगरी, शिव-शक्ति के आंगन में जलेंगे लाखों दीप

1642504256.jpeg

महाशिवरात्रि पर अयोध्या सी दमकेगी महाकाल की नगरी, शिव-शक्ति के आंगन में जलेंगे लाखों दीप

Published on: 18/01/2022

अयोध्या सी दमकेगी अवंतिका, शिव-शक्ति के आंगन में जलेंगे लाखों दीप

महाशिवरात्रि पर 1 मार्च को महाकाल की नगरी उज्जैन में खास उत्सव मनेगा। महाशिवरात्रि पर अयोध्या की तर्ज पर महाकाल मंदिर और हरसिद्धि माता मंदिर में लाखों दीपक जलाए जाएंगे। कुछ अन्य मंदिरों में भी दीपमालिका सजेगी। इस शिवरात्रि पर अवंतिका नगरी अयोध्या सी दमकेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। इसके बाद जिला व मंदिर प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। करीब 10 लाख दीपों से देवालय दमकेंगे। इस आयोजन पर करीब 85 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना तैयार करने के लिए मंदिर समिति ने 10 नवंबर 2021 को तीन सदस्यों का एक दल अयोध्या भेजा था।

;