अभिनेत्री सारा अली के महाकाल मंदिर नंदी हाल में प्रवेश पर विवाद । संसद एवम संतो ने जताई आपत्ति

उज्जैन समाचार – About Ujjain

अभिनेत्री सारा अली के महाकाल मंदिर नंदी हाल में प्रवेश पर विवाद । संसद एवम संतो ने जताई आपत्ति
उज्जैन, मध्य प्रदेश 1 min read 16 Jan 2022

अभिनेत्री सारा अली के महाकाल मंदिर नंदी हाल में प्रवेश पर विवाद । संसद एवम संतो ने जताई आपत्ति

फिल्म एक्ट्रेस सारा अली के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बैठकर दर्शन करने को लेकर सांसद अनिल फिरोजिया ने आपत्ति जताई है

About Ujjain Team

About Ujjain Team

उज्जैन की संस्कृति, धर्म, पर्यटन और समाचार को सटीक जानकारी के साथ आप तक पहुँचाने के लिए हम सदैव तत्पर हैं।

अभिनेत्री सारा अली के महाकाल मंदिर नंदी हाल में प्रवेश पर विवाद । संसद एवम संतो ने जताई आपत्ति

अभिनेत्री सारा अली के महाकाल मंदिर नंदी हाल में प्रवेश पर विवाद । संसद एवम संतो ने जताई आपत्ति

संसद अनिल फिरोजिया ने आपत्ति जताई

फिल्म एक्ट्रेस सारा अली के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बैठकर दर्शन करने को लेकर सांसद अनिल फिरोजिया ने आपत्ति जताई है। सांसद ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते नंदीगृह से दर्शन कराने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्यपाल, मंत्री, सांसद व विधायक सभी वीआईपी नंदी हॉल में लगे बेरिकेड्स के यहां से ही दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म एक्ट्रेस सारा को नंदी हॉल में जाने की अनुमति कैसे दी गई? सांसद ने कहा उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है।

मंदिर समिति ने दी थी अनुमति –

सारा अली और उनकी मां अमृतासिंह के साथ प्रोटोकॉल में ड्यूटी कर रहीं सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि उन्हें महाकाल मंदिर समिति की ओर से ही नंदी हॉल में बैठने की अनुमति दी गई थी।

संतो ने भी जताई आपत्ति

महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर नागा संन्यासी खुशहाल भारती ने सवाल खड़े किए हैं। संत का कहना है कि मंदिर के नंदी हाल में अभिनेत्री को प्रवेश मिल सकता है, तो साधु संतों क्यों रोका जा रहा है। मंदिर में दर्शन की भेदभाव पूर्ण नीति बंद होना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ

महाकालेश्वर मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है। भस्म आरती सुबह 4:00 बजे होती है जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है।
महाकाल लोक में 108 स्तंभ, 52 प्रतिमाएं, रुद्र सागर झील का सौंदर्यीकरण, शिव पुराण की कथाओं के दृश्य और भव्य प्रवेश द्वार देख सकते हैं।
AboutUjjain.co.in पर उज्जैन के पर्यटन स्थल, मंदिर, लाइव दर्शन, महाकाल लोक, कुंभ मेला और स्थानीय समाचार की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें | Related News

और देखें

उज्जैन के बारे में और जानें | Explore Ujjain

मंदिर पर्यटन स्थल पार्टन स्थान Live Darshan भस्म आरती 82 महादेव कुंभ मेला महाकाल लोक शक्ति और देवी उज्जैन इतिहास Food & Local Shopping & Markets